Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मातृ पितृ सदन में बुजुर्गो के मध्य किया गया तिरंगा झंडे सहित खाद्य सामग्री का वितरण !

सिक्ख काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने किया वितरण !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी :- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व सन्ध्या पर समाजसेवी श्रीमती गुरबचन कौर के नेतृत्व में सिक्ख काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम में सफेदाबाद स्थिति मातृ पितृ सदन में उपस्थिति बुजुर्गों के मध्य खाद्य सामग्री और तिरंगा झंडे का वितरण किया। समाजसेवी श्रीमती कौर के नेतृत्व में पहुंची टीम में सर्वप्रथम बुजुर्गों के मध्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। तत्पश्चात तिरंगे झंडे का वितरण करते हुए भारत माता की जय के जयघोष किए गए। उपस्थित बुजुर्गों के मध्य समाजसेवी श्रीमती कौर ने कहा की कल स्वतंत्रता दिवस है और सभी देशवासी का अपने देश के प्रति कुछ कर्तव्य है। साथ ही साथ देश के उन बुजुर्गों के प्रति भी समाज के हर अंतिम व्यक्ति का भी अपना एक कर्तव्य है। सेवा और सम्मान ने किसी को भी ख़ुशी दी जा सकती है। सिक्ख काउंसिल की टीम में बुजुर्गों के मध्य फल सहित खाद्य सामग्री का भी वितरण किया। इस अवसर पर डॉ संदीप बुधवार, डॉ जीशान अहमद, पंडित प्रत्यूष कांत शुक्ला, प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार कवर सिंह, सरदार परमजीत सिंह विक्की, सरदार मनदीप सिंह बग्गा, उप प्रधान सरदार अमरजीत सिंह कालरा, सरदार भूपिंदर पाल सिंह, सरदार परमवीर सिंह रॉकी, आसिफ़ अहमद ख़ान, शैलेंद्र चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1351042
Total Visitors
error: Content is protected !!