Skip to main content

Naradsamvad

तिरंगा यात्रा से गूंज उठा छन्दवल, छात्रों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

तिरंगा यात्रा से गूंज उठा छन्दवल, छात्रों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

रामसनेहीघाट, बाराबंकी:-  बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राय ने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगे का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति बच्चों को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विशिष्ट अतिथि सिविल डिफेन्स के वार्डन धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सिविल डिफेन्स की उप नियंत्रक अनीता प्रताप के निर्देश पर सिविल डिफेन्स के करीब एक दर्जन स्वयंसेवकों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल से प्रारम्भ होकर बड़ी छन्दवल और छोटी छन्दवल के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन सभा के रूप में हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं के गगनभेदी नारों—“हर कदम देश के लिए”, “तिरंगा मेरी शान है, हमें इस पर अभिमान है”, “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्”—से गांव की गलियां गूंज उठीं।

तिरंगा यात्रा में शामिल अतिथियों का संस्था के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने रैली का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर सिविल डिफेन्स के स्टाफ ऑफिसर संजय कुमार, शिक्षिकाएं प्रिया मौर्या, इलावती, सरिता यादव, तथा सुनील कुमार, आर.एन. रावत, पलक कनौजिया, अर्चना, छाया देवी, श्रद्धा गुप्ता, जियालाल, सरोज सरस्वती सहित सिविल डिफेन्स के करीब एक दर्जन स्वयंसेवक एवं विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा ने ग्रामीण क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए बच्चों में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Ad image

ALSO READ  आगरा में 17 साल की किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का आरोप; पुलिस जांच जारी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!