Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में खूंखार कुत्तों का आतंक, 11 लोगों को काटाः कटरा मोहल्ले में पालिका की लापरवाही से लोगों में आक्रोश !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :- शहर के कटरा मोहल्ले में आवारा और खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। इन कुत्तों ने अब तक 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है और वे नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

दर्पण सिनेमा के पीछे स्थित कटरा मोहल्ले के निवासियों का आरोप है कि उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की है। हालांकि, पालिका अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है, जिससे समस्या गंभीर होती जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब तक 11 लोग इन कुत्तों के काटने से गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका ने कुत्तों को पकड़वाने या उनकी नसबंदी कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।बार-बार शिकायतें मिलने के बाद जब नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो वे सिर्फ डंडे लेकर कुत्तों को भगाने का प्रयास करते दिखे। कर्मचारियों से जब इस अस्थायी समाधान की प्रभावशीलता के बारे में पूछा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति कर रहा है और समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण कटरा मोहल्ले के निवासियों में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1340069
Total Visitors
error: Content is protected !!