रिपोर्ट/विवेक शुक्ला।
रामनगर, बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रामनगर तहसील क्षेत्र में तिरंगा यात्राओं की धूम रही। रामनगर कस्बे और महादेवा में अलग-अलग भव्य तिरंगा शोभायात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष किए। दोनों यात्राओं से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।रामनगर कस्बे में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पीजी कॉलेज के निकट पंचमुखी हनुमान मंदिर से हुआ। यात्रा की अगुवाई पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने की। उनके साथ भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, महामंत्री रवि शर्मा, प्रभात शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, विवेक शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामनगर पीजी कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ यूनियन इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह सहित शिक्षक भी यात्रा में शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाए यात्रा के पीछे चल रहे थे। यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए रामनगर तिराहे पहुंची।
महादेवा में भी निकली तिरंगा यात्रा।
उधर, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेवा में भाजपा महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में करीब तीन बजे भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी, सुनील सिंह सेवक, शिव प्रकाश अवस्थी राहुल, वरिष्ठ पत्रकार केपी त्तिवारी राधा कृष्ण मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।दोनों यात्राओं में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करना सभी का दायित्व है। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया।























