Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में AISF के 90वें स्थापना वर्ष का भव्य समापन समारोह 12–13 अगस्त  !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी में AISF के 90वें स्थापना वर्ष का भव्य समापन समारोह 12–13 अगस्त  

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के 90वें स्थापना वर्ष के समापन समारोह का आयोजन 12 और 13 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देशभर से छात्र प्रतिनिधि, पूर्व नेता, शिक्षाविद् और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे।

गांधी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AISF के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश श्रीनिवास रंगराजन ने बताया कि 12 अगस्त को सुबह 11 बजे बाराबंकी में एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद जनसभा आयोजित होगी। इस अवसर पर एटक की महासचिव अमरजीत कौर, पूर्व सांसद सैयद अजीज पाशा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा, सांसद पी. संतोष कुमार सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

AISF की स्थापना 12 अगस्त 1936 को लखनऊ में हुई थी और यह देश का पहला छात्र संगठन रहा है। संगठन का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसमें हेमू कालानी और कनकलता बरुआ जैसे कई साथियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।

“सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा” पर सेमिनार, राष्ट्रीय परिषद बैठक में भविष्य की रणनीति तय होगी

समारोह के दूसरे दिन 13 अगस्त को सुबह 10 बजे “सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा: चुनौतियाँ और आगे की राह” विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रो. रूप रेखा वर्मा (पूर्व कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय), प्रो. अरुण कुमार (महासचिव, आल इंडिया विश्वविद्यालय शिक्षक संघ), कट्टी नरसिम्हा रेड्डी (पूर्व विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष, आल इंडिया शिक्षक संघ) और वाई.एस. लोहित अपने विचार रखेंगे।

इसके साथ ही AISF की राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

हाल ही में हुए काकोरी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले छात्र नेताओं को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम “अध्ययन और संघर्ष” की 90 वर्षों की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाते हुए सार्वजनिक शिक्षा और छात्र अधिकारों की रक्षा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में AISF के प्रदेश अध्यक्ष मुजम्मिल जाहिद अली, उपाध्यक्ष नोमान खान और अरुण प्रकाश, प्रदेश सचिव सतीश कुमार, सह सचिव चंद्रभान, अभिषेक वर्मा, मनीष चौधरी, रीना मौर्य, आलोक कुमार, आदित्य वर्मा और महेंद्र यादव सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1327820
Total Visitors
error: Content is protected !!