Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

आरओ प्लांट का पूर्व कारागार मंत्री ने किया शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम कटुईबाग में सोमवार को ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित आरओ प्लांट का शुभारंभ पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। प्लांट के शुभारंभ से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज के समय में शुद्ध पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। दूषित पानी के सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में गांव में आरओ प्लांट की स्थापना से लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पानी की शुद्धता बेहद जरूरी है और इस तरह के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होंगे।उन्होंने प्लांट संचालक उमेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीणों को बेहतर गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही आसपास के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को लेकर प्रसन्नता जताई।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील यादव, रामनिवास, संजय, झब्बू लाल रावत, राजेंद्र यादव, प्रमोद, विनोद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1506312
Total Visitors
error: Content is protected !!