Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

जन सहयोग से जीर्णोद्धार के बाद खुले वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के कपाट

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला स्थित प्राचीन श्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर का जन सहयोग से जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बीच मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंत्रोच्चारण और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा और समाजसेवी केपी तिवारी ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। दोपहर में कपाट खुलने के बाद शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद कन्या भोज और साधु भोज का आयोजन हुआ। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के समापन के बाद मंदिर परिसर में अतिथियों और श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस मौके पर एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, आशीष सिंह, रविकांत पांडेय मोनू, योगेश मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा, संजय वर्मा, सुधीर सिंह, राकेश वर्मा कर्रा, देवी शरण पांडेय, रेखा किन्नर, प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया और सुदीप बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464200
Total Visitors
error: Content is protected !!