Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेवा मार्ग चौड़ीकरण में क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन, देर रात तक जलापूर्ति बहाल करने में जुटे अधिकारी-कर्मचारी

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाले फाल्गुनी मेले को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी विभागों को मेला पूर्व मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।इसी क्रम में विश्व कल्याण द्वार से पश्चिम प्रवेश द्वार तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क खुदाई के दौरान जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास के मोहल्लों सहित मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।लोधेश्वर महादेवा क्षेत्र की जलापूर्ति की जिम्मेदारी टाटा कंपनी को सौंपी गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और जलापूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग को लेकर शिकायत की गई। शिकायत मिलते ही टाटा कंपनी के सीनियर इंजीनियर तरुण, इंजीनियर रोहन राजपूत तथा महादेवा पंप चालक अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ दोपहर से ही मरम्मत कार्य में जुट गए।जलापूर्ति बहाल करने का कार्य देर रात तक चलता रहा। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति पुनः शुरू करने के प्रयास किए। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मेले की अवधि को देखते हुए सभी जलापूर्ति लाइनों को पूरी तरह ठीक कराया जाए तथा 24 घंटे निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461752
Total Visitors
error: Content is protected !!