Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर में कार–डंपर की आमने-सामने टक्कर, चार गंभीर घायल

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

घटना के बाद एक घंटे से अधिक जाम, यात्री रहे परेशान

रामनगर (बाराबंकी)। मंगलवार रात कार और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह यातायात बहाल कराया।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे लखनऊ निवासी रिजवान पुत्र वाकर (28 वर्ष) कार से जरवल में एक शादी समारोह में जा रहे थे। कार में उनके साथ मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय सदरुल इस्लाम (76 वर्ष), मेहर इस्लाम पत्नी महमूदुल इस्लाम निवासी सहादतगंज लखनऊ तथा इमराना वाकर पत्नी वाकर (57 वर्ष) निवासी चौक कश्मीरी मोहल्ला लखनऊ सवार थे।जब कार रामनगर क्षेत्र के दुर्गापुर मोड़ के पास पहुंची, तभी गोंडा की ओर से आ रहे एक डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया और यातायात सामान्य कराया।

ALSO READ  बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, केरल और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी, ओडिशा तट पर टकरा सकता है तूफान
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!