Skip to main content

Naradsamvad

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

Ad image

रामनगर बाराबंकी।क्षेत्र में सोमवार को हर्ष व उल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। रामनगर तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल सिंह समेत अधिकारियों व कर्मचारियो के साथ ध्वजारोहण किया तो वहीं नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रामशरण पाठक ने नगर के संभ्रांतजनों व सभासदों के साथ ध्वजारोहण किया। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख संजय तिवारी व खंड विकास अधिकारी विजय यादव ने अधिकारियों का कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। पीजी कॉलेज रामनगर में प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा ,यूनियन इंटर कॉलेज में प्राचार्य कमलेश सिंह ,प्रशांत बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उषा शुक्ला व प्रबंधक हरिशंकर शुक्ला , ने शिक्षकों कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं के साथ ध्वजारोहणकर गणतंत्र दिवस मनाया। बीपीएन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक महंत बोधायन दास ने ध्वजारोहण किया। तो वही लोधेश्वर एकेडमी महादेवा विद्यालय में प्रबंधक प्रदीप सिंह, मुख्य अतिथि निरंकार सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कुलदीप सिंह, प्राचार्या आयुषी शुक्ला ने शिक्षकों व बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। विद्यालय के बच्चों ने झांकियां निकालकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने नाटक, प्रहसन, देश गीत,जन जागरण गीत, नशा उन्मूलन गीत,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक, अनपढ़ नेता,करतब व गीतों पर सुंदर-सुंदर नृत्य देख उपस्थित अभिभावक व आगंतुक मंत्र मुग्ध हो गए। रामनगर क्षेत्र के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी व कई निजी प्रतिष्ठानों पर भी ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया और मिठाइयां बांटी गई।

ALSO READ  कर्नाटक वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, करीब 1 करोड़ नाम हटाए गए
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!