Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में हैंडपंप में फैले करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

रोते बिलखते परिजन

रिपोर्ट/ के के शुक्ल /चंद्रोदय अवस्थी रामनगर बाराबंकी। जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लहड़रा के मतऊ पुरवा में बृहस्पतिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार (49 वर्ष) पुत्र जियालाल, निवासी लहड़रा गांव, दोपहर में हैंडपंप से पानी भरने गए थे। उसी दौरान हैंडपंप में करंट फैल जाने से वह उसकी चपेट में आ गए। जैसे ही करंट लगा, राकेश कुमार जोर से छटपटाने लगे। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो देखा कि वह मूर्छित अवस्था में पड़े हुए हैं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी रेशमा देवी (43 वर्ष) और बेटी फूलमती (19 वर्ष) ने बताया कि हम लोग भैया दूज का पूजा करने गए हुए थे। इसी दौरान पति राकेश कुमार हैंडपंप चलाने लगे, तभी मोटर में करंट उतर आया और वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

गांव के ही निवासी पिंटू यादव ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि राकेश जमीन पर पड़े हुए हैं। पिंटू ने यह सोचकर कि राकेश बेहोश हैं, उनके ऊपर पैर लगाया और तभी उसे भी करंट का झटका लगा, जिससे वह दूर जाकर गिर पड़ा। उसी समय उसे समझ में आया कि करंट लगा है। उसने तुरंत लोगों को आवाज दी और मोटर की बिजली बंद करने को कहा, लेकिन तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह और आरक्षी सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के दो बेटे अमर चंद्र (17 वर्ष) और करमचंद (11 वर्ष) तथा बेटी फूलमती (19 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि फूलमती की जल्द ही शादी होने वाली थी, लेकिन पिता की असमय मृत्यु ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव के लोग इस दर्दनाक घटना से गमगीन हैं और प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ  आगरा पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, PET परीक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!