Skip to main content

Naradsamvad

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, 38 वर्षीय चूड़ी व्यापारी रिजवान की मौत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

रिजवान की फइल फोटो

रिपोर्ट/के के शुक्ल/चंद्रोदय अवस्थी रामनगर बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय चूड़ी व्यापारी की मौत हो गई। एचपी पेट्रोल पंप नचना के पास लखनऊ-गोंडा-बलरामपुर रूट की एक सरकारी रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सहादतगंज निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद नासिर के रूप में हुई है, जिसकी तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं।
शाम करीब 6:00 बजे हुई यह घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक की लापरवाही से हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस (यूपी 32 एसएन 8886) ने मोटरसाइकिल (यूपी 32 केएच 6901) को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिजवान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे और आरक्षी सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रिजवान को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रिजवान चूड़ियों का थोक व्यापारी था और जरवल रोड से दुकानों पर चूड़ियां बेचकर घर लौट रहा था।
थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। रिजवान की तीन मासूम बेटियां – 5 वर्षीय अयात नूर, 3 वर्षीय फातिमा नूर, और 1 वर्षीय उम्मी हादिया – अपने पिता को खो चुकी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण मापने वाली नई लैब शुरू, डेटा के मुताबिक 25 प्रतिशत PM2.5 के लिए वाहन जिम्मेदार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!