Skip to main content

Naradsamvad

तहसील रामनगर का सुप्रसिद्ध श्री लोधेश्वर धाम मंदिर का शिव अभरण सरोवर 5100 दीपों से जगमगाया

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

 

रामनगर प्रशासन की अगुवाई में अभरण ताल पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट/के के शुक्ल /चंद्रोदय अवस्थी बाराबंकी। जनपद के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में शनिवार की शाम आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामनगर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल सिंह तथा नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में अभरण ताल पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों दीपों की लौ ने श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा बिखेरी। लोधेश्वर महादेव की पावन भूमि दीपों के महासागर से आलोकित हो उठी।

 

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक देगा गंभीर चक्रवात अरनब, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

दीपोत्सव का आयोजन तहसील प्रशासन रामनगर द्वारा विकास खंड सूरतगंज एवं रामनगर, पुलिस प्रशासन, विद्यालयों के बच्चों तथा ग्रामवासियों के सहयोग से गरिमा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। मिशन शक्ति के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार 5100 दीपकों का प्रयोग किया गया, जिसने आयोजन को और अधिक विशेष बना दिया।

 

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सामूहिक समर्पण का उज्ज्वल प्रतीक है। महादेव के नाम पर जलते दीप यह संदेश देते हैं कि जब समाज एक सूत्र में बंधता है, तो हर अंधकार मिट जाता है। उन्होंने बताया कि महादेवा महोत्सव 2025 की तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी हैं, जो भक्ति, कला, संगीत और लोक परम्पराओं का संगम होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगामी महोत्सव में भी इसी उत्साह से भाग लें।

 

ALSO READ  चंदौली में मिट्टी का ढेर गिरने से हादसा, एक महिला की मौत और दूसरी गंभीर रूप से घायल

दीपोत्सव के दौरान क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे, ग्राम प्रधान लोधौरा राजन तिवारी, अमित अवस्थी, गुलशन कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल और ग्रामीण उपस्थित रहे। आतिशबाजी और दीपदान के समय पूरा अभरण सरोवर जगमग प्रकाश से नहाया हुआ नजर आया, जहाँ हजारों की भीड़ ने भक्ति और उल्लास के इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया।

इस अवसर पर यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर एनसीसी छात्राओं ने दीपदान में सहयोग किया। 

इस दौरान सीनियर डिवीजन जूनियर डिवीजन के राजन राजपूत जयदीप वर्मा अमन शर्मा विकास शर्मा देव कुमार रूपेश सिंह मोहम्मद इसराइल राजकमल द्विवेदी राघवेंद्र मिश्रा अनुपम सिंह सुधा सिंह डॉक्टर विनोद वर्मा राकेश बालेंद्र वर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!