Skip to main content

Naradsamvad

इक्कीस सौ दीपों से जगमगाया महादेवा मंदिर परिसर,रंगोली बनी लोगो के आकर्षण का केंद्र।

Vivek Shukla
2 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 180; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।छोटी दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में लोधेश्वर महादेवा मन्दिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओं के साथ 21 सौ दीप प्रज्वलित किए। रोशनी की जगमगाहट का अलौकिक दृश्य देखते ही बन रहा था। छोटी दीपावली की संध्या पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी व नगरपंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोधेश्वर महादेवा पहुंच कर शिवलिंग की विधवत पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में 2100 दीप प्रज्वलित किए। प्रांगण में बनी रंगोली लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। रोशनी की जगमगाहट से पूरे मंदिर प्रांगण की दिव्यता अलग ही दिखायी पड़ रही थी। यह दृश्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी तमाम युवा सेल्फी लेते नजर आए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा जिस प्रकार दीप जलाने से अंधकार मिटता है उसी प्रकार लोग अपने अंतर्मन के अहम व कलुषता का परित्याग कर समाज व राष्ट्र के उत्थान में लिए काम करे। अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं सभी क्षेत्रवासी रोशनी का पर्व खुशहाली के साथ मनाएं। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख आशीष सिंह ग्राम प्रधान राजन तिवारी मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ल मंडल व्यापार अध्यक्ष रविकांत पांडेय चौकी इंचार्ज अभिनन्दन पांडेय पंडित आदित्यनाथ तिवारी अयोध्या प्रसाद अवस्थी अनिल अवस्थी शैलेंद्र सिंह रोहित मिश्रा शुभम युगांत गोविंदा तिवारी सहित भारी रवि शर्मा दीपक गोलू सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इसी तरह ग्राम अमोली कला के मातन ताल पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

ALSO READ  लखीमपुर खीरी: संविधान संवाद कार्यक्रम में छात्राओं को बताए गए उनके अधिकार और कर्तव्य
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!