Skip to main content

Naradsamvad

हेतमापुर मेले का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट/चंद्रोदय अवस्थी

रामनगर।जनपद बाराबंकी की तहसील क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत आने वाले हेतमापुर गांव में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल ने मेले का निरीक्षण किया। उनके साथ तहसीलदार विपुल सिंह तथा नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के दल ने मेले में पहुंचकर समग्र व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ALSO READ  भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी और चंदौली में विंग्स ओवर गंगेज एयर शो, पीएम मोदी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मेले में स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने मेले के क्षेत्र में बिजली, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

तहसीलदार विपुल सिंह ने मेले के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि मेले का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने मेले की भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की समीक्षा की।

ALSO READ  Oura Ring 5 भारत में लॉन्च, 39,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा हेल्थ ट्रैकिंग का विकल्प

निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने मेले के आयोजकों को निर्देशित किया कि सभी स्टॉल निर्धारित स्थानों पर ही लगाए जाएं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए।अंत में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने कहा कि हेतमापुर मेला क्षेत्र की एक पारंपरिक आस्था का प्रतीक है, इसलिए प्रशासन द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

ALSO READ  मोरादाबाद के दिग्गज वाल्मीकि नेता लल्ला बाबू द्रविड़ का निधन, शोक में स्थगित हुए जयंती कार्यक्रम
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!