Skip to main content

Naradsamvad

अमोली कला में दीपोत्सव के साथ दुर्गा जागरण व भंडारे का किया गया आयोजन

Vivek Shukla
1 Min Read

रामनगर बाराबंकी।छोटी दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत अमोली कला स्थित मातनताल मन्दिर पर 51 सौ दीप प्रज्वलित करके दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इसी के साथ भव्य दुर्गा जागरण व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण पार्टी आस्था म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों की संगीतमयी मनमोहन झांकियो की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने कार्यक्रम में शिरकत कर मंदिर में विराजमान महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद समिति के सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए दीपोत्सव समिति के संस्थापक शीश मिश्रा सदस्य कलराज मिश्रा सुशील अवस्थी रवि मिश्रा अभिषेक आदि के द्वारा सजावट की गयी। इस अवसर पर पृहलाद सिंह रिंकू, दिव्य प्रकाश शुक्ला,रोशन शुक्ला अनमोल मिश्र(एड०) सतीश दीक्षित सहित भारी संख्या दर्शक मौजूद रहे।

ALSO READ  विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, 5 ब्लॉक के बीडीओ की सैलरी रोकने के आदेश
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!