[ad_1]
सुलतानपुर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में पुलिस का श्रद्धालुओं से बदसलूकी करते वीडियो सामने आया है। जाम में दो–तीन घंटे से फंसे श्रद्धालुओं ने साइड से निकलने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों से बहन होने लगी। देखते-देखते धक्का मुक्की शुरू हो गई।
पुलिसकर्मियों ने गालियां देना शुरू कर दिया। युवकों को जबरन पुलिस जीप में बैठाने लगे। महिलाओं ने बीच–बचाव किया। आरोप है कि महिलाओं से भी पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। एक युवक को सिपाही ने लाठी मारी। मामला अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र का है।
पहले दो फोटो देखें…

एसओ ने युवक की गर्दन पकड़कर उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।

सिपाही ने श्रद्धालुओं पर लाठी चलाई।
पुलिसकर्मियों ने चलती गाड़ी से खींच लिया
मंगलवार दोपहर हाइवे पर जाम लगा था। श्रद्धालु अयोध्या जा रहे थे। जाम के कारण एसओ शारदेंदु दुबे और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। दो-तीन घंटे जाम में फंसे रहने के बाद जब एक वाहन चालक ने साइड से निकलने का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मियों ने चलती गाड़ी से उसे खींच लिया।
महिला श्रद्धालुओं से भी की बदसलूकी
आरोप है महिला श्रद्धालुओं के विरोध करने पर उन पर भी लाठियां बरसाई गईं। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एसओ समेत अन्य पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से धक्का–मुक्की और गालियां देते दिख रहे है। इस दौरान एक सिपाही युवक को लाठी मारते दिख रहा है।
मेरे रुकने पर भी पुलिस वालों ने आकर मारा
गाड़ी चालक उदयपुर निवासी लक्षमण ने बताया कि पुलिस वालों ने आगे गाड़ी रुकवाया तो मैंने समझा कोई लफड़ा हुआ होगा। हमने ड्राइवर के साइड गाड़ी को काटा, तो मुझे बोले रुक जाओ। मैं रुक गया तो पुलिस वालों ने आकर सीधे लाठी मारी। खींच लिया। पुलिस की गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। लाठी मारी।

महिलाओं ने बीच-बचाव की कोशिश की।
लेडीज पुलिस ने हाथ पर लाठी से मारा
महिलाओं ने बताया हम लोग दो-तीन घंटे से जाम में फंसे थे। सबको अयोध्या दर्शन को जाना था। साइड में जगह मिली तो ड्राइवर ने उसमें गाड़ी डाल दिया, जिस पर पुलिस वालों ने ड्राइवर को चलती गाड़ी से खींचा। हम लोगों ने कहा ऐसे कैसे कर रहे हो।
इस पर लेडीज पुलिस ने हाथ पर लाठी से मारा। घटना से नाराज श्रद्धालु ने कहा हम लोगों से कहेंगे उत्तर प्रदेश कभी मत जाना ख़ास तौर पर अयोध्या मत जाना। श्रद्धालु ने ये भी कहा कि अयोध्या में राम भगवान बैठे हुए हैं लेकिन उनसे पहले दानव बैठे हुए हैं।
पुलिस बोली- वाहन मालिक ने गलत साइड में गाड़ी लगाई
वहीं गोसाईंगंज क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की बस पलटने की घटना में मदद करने आए ग्रामीणों के साथ डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस मीडिया सेल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा एक वाहन मालिक ने जानबूझकर गलत साइड से गाड़ी लाकर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी।
यह खबर भी पढ़ें…
बहराइच में हादसा, आर्मी जवान का परिवार खत्म, सिर्फ पत्नी बची; मासूम बेटी के इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे

बहराइच में बेकाबू डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें आर्मी जवान, उनके माता-पिता और 1 महीने की बेटी और रिश्तेदार (ड्राइवर) शामिल हैं। पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बीमार बच्ची का इलाज करवाने परिवार लखनऊ जा रहा था। हादसा कैसरगंज थाना के करीम बेहड़ गांव के पास मंगलवार सुबह 9 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link









