Skip to main content

Naradsamvad

Father strangled daughter and her lover to death with a rope, police arrested the accused | पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को मार डाला: बागपत में घर में एक साथ देखा, रस्सी से दोनों का गला घोंटा – Baraut News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
7 Min Read

[ad_1]

Ad image

बागपत (बड़ौत)9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह पिता ने दोनों को घर में एक साथ देख लिया था।

घटना के बारे में घर वालों को पता चलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिता पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान दृष्टि (19) और बलराम (18) के रूप में हुई है।

बलराम के घर वालों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को घर से बुला कर ले गए थे। इसके बाद उसे मार डाला। पूरी घटना बड़ौत थाना क्षेत्र की है।

अब पूरी वारदात पर एक नजर…

ये तस्वीरें बलराम और दृष्टि की हैं, जिनका मर्डर किया गया है।

ये तस्वीरें बलराम और दृष्टि की हैं, जिनका मर्डर किया गया है।

जोनमाना गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र (50) के 1 बेटा और 2 बेटी थे। रविवार सुबह पुष्पेंद्र अपने बड़ी बेटी और बेटे के साथ गांव से बड़ौत गया था। उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थी। छोटी बेटी दृष्टि घर पर अकेली थी। इसी बीच बलराम उसके घर आ गया।

वहीं, कुछ देर बाद पुष्पेंद्र भी अपने दोनों बच्चों को बड़ौत छोड़कर वापस घर आ गया। घर आते ही पुष्पेंद्र ने दृष्टि और बलराम को कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे नाराज होकर दोनों को घर में ही रस्सी से गला घोंटकर मार डाला।

ALSO READ  वाराणसी MLC चुनाव: स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV कैमरे 10 मिनट तक बंद रहने से मचा हंगामा

थोड़ी देर बाद जब दृष्टि की मां घर आई, तो दोनों बेटी और बलराम के शव देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

डबल मर्डर की खबर मिलते ही गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंची।

डबल मर्डर की खबर मिलते ही गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंची।

बार-बार मना करने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से बात करते थे मौके पर मौजूद गांव वालों ने बताया- दृष्टि ने पिछले साल ही 12वीं पास किया था। बलराम 11वीं में पढ़ रहा था। बलराम और दृष्टि के घर की दूरी सिर्फ 100 मीटर है। सुबह 11.30 बजे पुष्पेंद्र के घर में चीख-पुकार सुनकर हम मौके पर पहुंचे। घर में बलराम और दृष्टि की लाश पड़ी थी।

दृष्टि और बलराम के बीच करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दृष्टि की पढ़ाई छुड़वा दी। दोनों को समझाने के साथ ही कई बार डांट-फटकार भी लगाई थी। पिता पुष्पेंद्र ने इसको लेकर कई बार दृष्टि की पिटाई भी की थी। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। मौका मिलते ही मिलते भी थे।

रविवार सुबह भी ऐसा ही हुआ। जब घर पर कोई नहीं था, तब बलराम दृष्टि से मिलने आया था। थोड़ी देर बाद पिता पुष्पेंद्र घर पर आ गया। उसने बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बेटी को ऐसी स्थिति में देख कर उसके वह आपा खो बैठा और गुस्से में दोनों की हत्या कर दी।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा आगाज

बलराम के घर में कुल 5 लोग थे। बलराम, उसका भाई नवीन, भाभी नेहा, मां सुनीता और पिता राजेश्वर रहते हैं। राजेश्वर मजदूरी करता है।

यह मृतक की भाभी नेहा हैं, जिनका कहना है कि मेरे देवर पर झूठे इल्जाम लगाए गए हैं।

यह मृतक की भाभी नेहा हैं, जिनका कहना है कि मेरे देवर पर झूठे इल्जाम लगाए गए हैं।

मृतक की भाभी बोली- घर बुलाकर मेरे देवर को मार डाला मृतक बलराम की भाभी नेहा ने बताया- बलराम सुबह घर पर था। कुछ लोग करीब 9 बजे मेरे घर आए और बलराम को बुलाकर ले गए। उसके 1 घंटे बाद पता चला कि मोहल्ले में पुलिस आई है। बलराम की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। मेरा देवर पढ़ने में होशियार था। अक्सर घर पर ही रहता था और टीवी देखने के अलावा पढ़ाई करता था।

वह नौकरी की तैयारी के लिए कोचिंग भी करता था, लेकिन आज रविवार के चलते छुट्टी थी। देवर पर झूठे इल्जाम लगाए हैं। लड़की से अफेयर जैसी कोई बात नहीं थी। मेरी शादी के 2 साल हो चुके हैं, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। बलराम का व्यवहार बहुत अच्छा था। आरोपियों को कड़ी सजा होनी चाहिए, तभी न्याय मिलेगा।

मौत की सूचना पर मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे।

मौत की सूचना पर मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे।

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने दी बधाई, यूपी के सभी 75 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

मां बोली- लड़की के घर वालों ने मर्डर किया बेटे की मौत की खबर सुन कर बलराम की मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे बेटे को दृष्टि के घर वाले बुला कर ले गए, फिर मार डाला। मुझे नहीं पता था कि बेटे को बुलाकर ले जा रहे हैं। अब उसके मौत की खबर आएगी। वहीं, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

अयोध्या में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत, कमरे में दोनों के शव मिले; पत्नी बेड पर, पति फंदे पर लटका था

अयोध्या में सुहागरात पर दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई। पत्नी का शव कमरे में बेड पर था, जबकि पति पंखे पर लटका हुआ था। रविवार सुबह 7 बजे तक दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे। देखा तो कमरा अंदर से बंद था। घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे को फंदे से उतारा और दोनों को अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!