Skip to main content

Naradsamvad

Hawan pujan for the final of Champions Trophy india vs newzealand | इंडिया की जीत पर लखनऊ में जश्न: CM ने दी टीम को बधाई; देर रात तक आतिशबाजी, लोग बोले- भारत माता की जय – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ में टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आतिशबाज़ी की जा रही है। हजरतगंज में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर जीत का जश्न मना रहे हैं। जश्न पूरे शबाब पर है। लोग डांस कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

.

क्रिकेट प्रेमी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दे रहे हैं। लोग घरों से बाहर निकल आए है। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

जश्न की तीन तस्वीरें…

हजरतगंज में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की।

हजरतगंज में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की।

हजरतगंज में गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी।

हजरतगंज में गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी।

लोगों ने तिरंगा फहराकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

लोगों ने तिरंगा फहराकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला

भारत की जीत पर सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ऐतिहासिक विजय…चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई!

ALSO READ  भारत ने पाकिस्तान को दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग के लिए भेजा निमंत्रण

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट कर खिलाड़ियों और लोगों को बधाई दी।

सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट कर खिलाड़ियों और लोगों को बधाई दी।

इससे पहले लखनऊ में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत के लिए हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की गई थी। मंदिरों में विशेष प्रार्थना हुई। इस दौरान खिलाड़ियों के पोस्टर बैनर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसके साथ ही मस्जिदों में भी टीम इंडिया के जीत के लिए दुआ मांगी गई थी।

ALSO READ  बुलंदशहर रैली में आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, बसपा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई

सेंट जोसेफ कॉलेज में मैच का लाइव प्रसारण

लखनऊ में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण सेंट जोसेफ कॉलेज, सीतापुर रोड पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट के फैंस यहां पर पहुंचे। फैंस ढोल बजाते हुए यहां इक्कठा हुए। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मनाया।

सेंट जोसेफ कॉलेज में क्रिकेट का आनंद लेते बच्चे।

सेंट जोसेफ कॉलेज में क्रिकेट का आनंद लेते बच्चे।

आज टीम इंडिया ही मैच जीतेगी

बच्चों ने कहा था- आज टीम इंडिया ही मैच जीतेगी। आयोजक अनिल अग्रवाल का कहना था कि टीम इंडिया के जीत का जश्न मनाया जाएगा। हम सभी लोग एक साथ मैच देखेंगे।

बच्चों ने तिरंगा लहराकर टीम इंडिया का चीयर किया।

बच्चों ने तिरंगा लहराकर टीम इंडिया का चीयर किया।

ALSO READ  वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में काजल धोचका और नीलम सिरोही ने जीते सिल्वर मेडल

…………………………

यह खबर भी पढ़ें…

लखनऊ टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी गई:क्रिकेट प्रेमियों ने चादर चढ़ाकर मांगी दुआ, इखलाक बोले- देश के लिए शमी ने बिल्कुल ठीक किया

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच में दुबई में आज खेला जाएगा। रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत के लिए 145 करोड़ देशवासी दुआ कर रहे हैं। लखनऊ में दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां की दरगाह पर सपा नेता मोहम्मद इखलाक और क्रिकेट प्रेमियों ने कहा चादर चढ़ा कर दुआ मांगी। पूरी खबर पढ़े…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!