Skip to main content

Naradsamvad

The goons of Varanasi shot a young man due to enmity Shot in the shoulder during the dispute, condition critical in hospital | वाराणसी में दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में लूट: बाइक सवार 3 बदमाशों ने बाप-बेटे को मारी गोली, 22 हजार कैश और चांदी ले गए – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

वाराणसी में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी बाप-बेटे को गोली मार दी। गोली दोनों के कंधे पर लगी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने दुकान में घुसकर 22 हजार रुपए और चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। भागते समय बाइक सवार 3 बदमाश CCTV में कैद हो गए

.

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने घायल युवक विकास (24) और उसके पिता सियाराम (43) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घायलों को देखने अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस चिनप्पा पहुंचे।

ALSO READ  लखनऊ ओपन इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सनराइज एकेडमी ने जीता पहला स्थान

सबसे पहले 3 तस्वीरें देखिए…

सर्राफा कारोबारी के बेटे को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्राफा कारोबारी के बेटे को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वाराणसी के बड़ागांव में रविवार को वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

वाराणसी के बड़ागांव में रविवार को वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

बदमाश तीसरी गोली चलाते हुए भाग निकले दुकान मालिक विजय कुमार चौरसिया ने बताया- मेरी दुकान 5 साल से किराए पर है। विकास स्वर्ण भंडार के नाम से ज्वैलरी की शॉप है। सवा 3 बजे के करीब अपाचे बाइक से 3 लोग मुंह बांधकर पहुंचे। एक ने हेलमेट पहन रखा था। तीनों अंदर दुकान में आए और अंदर छिनैती किए। और वहीं पर बाप-बेटे को 2 गोली मारी। फिर तीसरी गोली चलाते हुए भाग गए।

ALSO READ  ब्रजभूषण शरण सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस को मिलनी चाहिए सिर्फ 25 सीटें

डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार ने बताया- आसपास के करीब 100 CCTV खंगाले जा रहे हैं। 2 जगह कैमरों में आरोपी बदमाश कैद हुए हैं। हुलिया के आधार पर शिनाख्त कराई जा रही है। ज्वैलर्स बाप-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है।

ये खबर भी पढ़ें…

मुंह में तमंचा डालकर धमकाते थे,पुलिस ने निकाला जुलूस: हाथ जोड़कर बोले- प्लीज माफ कर दो, कभी गोली नहीं चलाएंगे

हाथ जोड़ रहे हैं, प्लीज हमें माफ कर दो। अब कभी बदमाशी नहीं करेंगे। किसी को धमकी नहीं देंगे। गोलियां नहीं चलाएंगे।किसी को परेशान करेंगे। लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। ये कहना है कि कानपुर में पकड़े गए दो बदमाशों का। उन्होंने एक युवक के मुंह में तमंचा डालकर जान से मारने की धमकी दी थी। उसका सीसीटीवी भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए…

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में खुला हेल्थवे फिटनेस जिम, आधुनिक मशीनों से सेहत बनाना हुआ आसान

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!