Skip to main content

Naradsamvad

Lathmar Holi of Barsana will be celebrated in Lucknow | लखनऊ में बरसाना की लट्ठमार होली होगी: दिल्ली, मुंबई से डीजे आएगा, 300 से 10000 तक टिकट बिक रहा – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अगर आप बरसाना, मथुरा और वृंदावन वाली होली नहीं खेल पा रहे हैं तो परेशान नहीं हो, अब लखनऊ में ही आप दूसरे शहरों जैसी होली को खेल सकेंगे। त्योहार पर मथुरा से लट्ठमार होली खेलने वाले हुरियारों की टोली बुलाई गई है।

.

वृंदावन की तरह फूलों वाली होली माहौल में खुशबू बिखेरेगी। दिल्ली, मुंबई से कई ‘डीजे’ भी सबको फिल्मी तरानों पर थिरकाने आ रहे हैं। गोवा वाली वाइब भी आएगी।

ALSO READ  अग्निवीरों की पहली खेप होगी विदा, 31 दिसंबर तक सेना से बाहर जाएंगे 18,300 जवान

फूलों के साथ खेली जाएगी लट्ठमार होली

बरसाना की लट्ठमार होली दुनिया में लोकप्रिय है। इस बार उसी होली का मजा लखनऊ वालों को अपने शहर में भी मिलने वाला है। दरअसल, 12,13 मार्च को जनेश्वर मिश्र पार्क में इवेंट आर्गनाइजर करन चाहर इसको करवाने जा रहे हैं।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

20 लोगों की टोली आएगी

करन ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क में 12 मार्च को लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मथुरा से लट्ठमार होली खेलने वाले 20 लोगों की टोली आ रही है। इसके अलावा साथ ही मुंबई, दिल्ली और लखनऊ के 10 ‘डीजे वाले बाबू’ मिलकर सबको अपने गानों पर थिरकाएंगे।

लखनऊ की टीम भी हिस्सा लेगी

ALSO READ  मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे मिले 343 वोटर आईडी कार्ड, राजनीतिक हंगामा शुरू

उन्होंने बताया कि रासलीला होगी, जिसमें फूलों की होली खेली जाएगी। साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी होने वाली है, जिसमें मुंबई, दिल्ली और लखनऊ की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा 13 तारीख को होलिका दहन भी करवाया जाएगा। रेन डांस पार्टी भी रखी गई है। इसमें 300 रुपए से 10 हजार रुपए तक टिकट है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!