Skip to main content

Naradsamvad

Wife Bhanvi filed FIR against Raja Bhaiya | राजा भैया की पत्नी बोली- मुझे जान का खतरा: दिल्ली में विधायक पति पर FIR करवाई; कहा- कई साल से क्रूरता कर रहे – Pratapgarh News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
7 Min Read

[ad_1]

Ad image

प्रतापगढ़8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी ने दिल्ली में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- राजा भैया पिछले कई साल से उनके साथ क्रूरता कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। मेरी जान को खतरा है। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए।

भानवी सिंह पिछले कुछ समय से पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने बताया कि IPC की धारा 498A के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पहले क्राइम अगेंस्ट वुमेन सेल में था। मीडिएशन सेंटर में भी इस पर विचार हुआ। इसके बाद थाने में केस दर्ज किया गया।

पत्नी की शिकायत पर दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में राजा भैया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पत्नी की शिकायत पर दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में राजा भैया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अब पढ़िए भानवी सिंह ने FIR में क्या लिखा… ​​​​भानवी सिंह ने अपनी शिकायत कहा- 20 मार्च, 2023 को मैंने अपने पति राजा भैया के खिलाफ क्रूरता और हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मैंने इस उम्मीद में शिकायत वापस ले ली थी कि चीजें बदल जाएंगी।

मेरा वैवाहिक जीवन फिर से शांतिपूर्ण हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 1 एक साल से लगातार जारी क्रूरता ने मुझे और ज्यादा आघात पहुंचाया है। जान से मारने की मिली धमकियों ने मुझे शिकायत दर्ज कराने पर मजबूर किया है।

अपने दो बेटों के साथ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह।

अपने दो बेटों के साथ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह।

ALSO READ  पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र काश्यप 27 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल

भानवी सिंह ने बताया- मेरी शादी के 30 साल हो चुके हैं। इस दौरान मेरे पति ने कई बार मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। मेरे पति अवध के भदरी एस्टेट से हैं। वर्तमान में यूपी से विधायक हैं। मैं भी बस्ती के पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखती हूं।

ससुराल में मेरा सम्मान नहीं किया गया। सास मेरे वैवाहिक जीवन में दखल देती थीं। पति इस पर कोई ध्यान नहीं देते थे। तमाम अत्याचार सहने के बाद भी मैं शांत रही। एक साल में लगातार मेरे खिलाफ हमले हुए हैं। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए।

राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा सीट से विधायक हैं।

राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा सीट से विधायक हैं।

शादी के बाद मैं ज्यादातर अकेले ही रहती थी भानवी सिंह ने बताया- शादी के बाद मुझे अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। अपने पति और सास के साथ रहने के लिए बैती स्थित ससुराल जाना पड़ा। शादी के बाद से मैं ज्यादातर अकेले ही रहती थी। मेरे पति अपना ज्यादातर समय लखनऊ स्थित अपने पैतृक घर में बिताते थे। हमेशा यही कहते थे कि उन्हें लखनऊ में काम है। मेरे ससुर भदरी में रहते थे, जो हमारी ससुराल से 15 मिनट की दूरी पर है।

भानवी सिंह और उनके पति राजा भैया के बीच तलाक का केस चल रहा है।

भानवी सिंह और उनके पति राजा भैया के बीच तलाक का केस चल रहा है।

ALSO READ  बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले यूपी में सपा के सहारे ही टिकी है पार्टी

2022 में दिल्ली कोर्ट में दायर की थी तलाक की अर्जी नवंबर, 2022 में भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी सिंह ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सितंबर, 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर दिया है।

अब जानिए कौन हैं भानवी सिंह भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में हुआ था। उन्होंने बस्ती और लखनऊ में पढ़ाई की। भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह से 1995 में उनकी शादी हुई। दोनों के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी, बृजेश्वरी सिंह हैं।

शादी के समय राजा भैया करीब 25 साल के थे। कुछ साल से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं।

ALSO READ  भारत में अब खास फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए E100 ईंधन के नियम लागू, सरकार ने बदला मोटर व्हीकल रूल्स

राजा भैया से ज्यादा अमीर हैं भानवी ​​​​राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बिजनेस करती हैं। उनके पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है। 2017 के चुनाव में राजा भैया ने अपने हलफनामे में 14 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें से 7.2 करोड़ की संपत्ति पत्नी भानवी के नाम और 6 करोड़ की संपत्ति अपने नाम बताई थी।

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…

राजा भैया पत्नी भानवी से लेंगे तलाक!, दिल्ली की साकेत कोर्ट में दाखिल अर्जी पर सुनवाई कल; 28 साल पहले हुई थी शादी

राजा भइया अपनी पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में थे।

राजा भइया अपनी पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में थे।

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेंगे। उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस पर कल यानी 10 अप्रैल को सुनवाई होनी थी लेकिन जज के छुट्‌टी पर होने के चलते सुनवाई अब 23 मई को होगी। सोशल मीडिया में एक फोटो भी वायरल हुई थी। जिसे तलाक की अर्जी से जु़ड़ा कागज बताया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!