Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

The councillor shouted slogans ‘the mayor is a thief’ | भाजपा पार्षद ने अपनी पार्टी के महापौर को चोर कहा: अलीगढ़ में बोले- 5 करोड़ खा गए, कमीशन लेकर चेलों को काम देते हैं – Aligarh News

[ad_1]

अलीगढ़ में भाजपा पार्षद ने महापौर पर कमीशन लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

‘महापौर भगौड़ा हैमहापौर चोर है। खुद ठेकेदारी कर रहा है। सीवर के काम के 5 करोड़ रुपए खा गया। केवल अपने चेलों को काम देता है। भाजपा की मिट्टी को बदनाम करके रख दिया है। क्षेत्र में विकास के काम नहीं हो रहे। खुलेआम कमीशन का काम चल रहा है।’

.

यह बातें अलीगढ़ के भाजपा पार्षद पुष्पेंद्र जादौन ने अपनी ही पार्टी के महापौर प्रशांत सिंघल के लिए कहीं। पार्षद ने कहा कि शहर में जगह-जगह गड्डे हो गए हैं। लेकिन उस पर किसी का ध्यान नहीं है। आज तक के इतिहास का ये सबसे खराब महापौर है। क्षेत्र की जनता इससे परेशान है। इसे जल्दी से हटाओ।

पहले 3 तस्वीरें…

नगर निगम के बाहर नारेबाजी करते भाजपा पार्षद।

नगर निगम के बाहर नारेबाजी करते भाजपा पार्षद।

भाजपा पार्षद ने महापौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

भाजपा पार्षद ने महापौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

भाजपा पार्षद महापौर की गाड़ी के सामने भी नारेबाजी करते रहे।

भाजपा पार्षद महापौर की गाड़ी के सामने भी नारेबाजी करते रहे।

अब पूरी घटना विस्तार से पढ़िए

अलीगढ़ में आज नगर निगम की बोर्ड बैठक हुईइसमें महापौर प्रशांत सिंघल समेत सभी पार्षद शामिल हुए। इसमें बजट तय किया गया और शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद महापौर प्रशांत सिंघल अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। तभी वहां वार्ड नंबर 49 के भाजपा पार्षद पुष्पेंद्र जादौन आ गए। हंगामा करना शुरू कर दिया।

भाजपा पार्षद ने कहा कि मेरे क्षेत्र में विकास के कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। जहां तक नजर पड़ेगी सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे नजर आएंगे। इस मुद्दे को बोर्ड की मीटिंग में कई बार उठा चुका हूं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

महापौर ने शहर भर में अपने चेलों को काम दे रखा है। वह उनसे कमीशन लेते हैं। सीवर के काम के लिए 5 करोड़ का बजट आया था, उसे भी महापौर खा गए। सड़क, पानी और साफ-सफाई की समस्या को लेकर जनता त्राहिमाम कर रही है।

पार्षद बोले- गलत साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा

भाजपा पार्षद ने कहा कि मोदी और योगी सरकार विकास की इतनी योजनाएं लेकर आ रही है। लेकिन अलीगढ़ के लोगों को उसका लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे भ्रष्ट आदमी को महापौर की कुर्सी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कार्यकारिणी में अपने आदमी भर रखे हैं। हर चीज में ऑन रिकार्ड पार्टनरशिप करते हैं। अगर मेरी बात गलत साबित हुई तो अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।

महापौर अपनी कार में बैठकर नगर निगम से जाते हुए।

महापौर अपनी कार में बैठकर नगर निगम से जाते हुए।

महापौर ने नहीं दिया जवाब, हंसते हुए चले गए

नगर निगम की बैठक के बाद जैसे ही महापौर प्रशांत सिंघल अपनी गाड़ी से बाहर निकले। बीजेपी पार्षद उनकी गाड़ी के पास आ गए। महापौर के सामने भी उन्हें बुरा भला कहते रहे। उन पर कमीशन से लेकर अनगिनत आरोप लगाए। महापौर ने उनकी बातें सुनने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हंसते हुए चुपचाप गाड़ी में बैठकर चले गए।

पार्षद के आरोपों पर महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा- शहर का विकास करना मेरा पहला लक्ष्य है। पूरा शहर मेरे काम को देख रहा है। सभी दलों के पार्षद मेरे साथ खड़े हैं। मैं किसी के दबाव में काम नहीं करता। विकास करना मेरा लक्ष्य है। जिसकी भावना जैसी होती है, वह विकास को उसी नजर से देखता है।

———————————-

यह खबर भी पढ़ें…

राजा भैया की पत्नी बोली- मुझे जान का खतरा:दिल्ली में विधायक पति पर FIR करवाई; कहा- कई साल से क्रूरता कर रहे

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी ने दिल्ली में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- राजा भैया पिछले कई साल से उनके साथ क्रूरता कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। मेरी जान को खतरा है। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467253
Total Visitors
error: Content is protected !!