Skip to main content

Naradsamvad

Encounter of two miscreants including Pradhan’s son | बदायूं में प्रधान के बेटे समेत 2 का एनकाउंटर: पैर में लगी गोली; बेचने के लिए बच्ची को किडनैप कर ले गए थे – Badaun News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
6 Min Read

[ad_1]

Ad image

बदायूं1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं में डेढ़ साल की बच्ची प्रभा के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपियों को पैर में गोली लगी है। तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। इनमें एक आरोपी अमन पड़ोसी गांव के मौजूदा प्रधान निरंजन का बेटा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बच्चा बेचने के लिए उठाया था, लेकिन बिटिया निकली। इसके बाद बच्ची के फोटो वायरल हुए, तो वह बिक भी नहीं सकी। बदमाश बच्ची को उझानी रोड पर नसरुल्लापुर गांव के पास छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने शनिवार को बच्ची को बरामद कर लिया था।

गोली लगने के बाद बदमाश गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

गोली लगने के बाद बदमाश गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

तीन संदिग्धों को देखकर पुलिस ने की घेराबंदी एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बदमाशों की तलाश में 4 टीमें लगाई थीं। फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले अटैना पुल के पास लगे सीसीटीवी में अपहर्ता बच्ची को ले जाते हुए भी दिखे थे। रविवार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम ने उसहैत थाना क्षेत्र में अटैना पुल से जटा गांव की ओर जाने वाली रोड पर 3 संदिग्धों की घेराबंदी कर ली।

पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगे बचाव में शातिर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों के पैर में गोली मारी। पूछताछ में घायल एक बदमाश ने अपना नाम अमन पाल निवासी ग्राम पड़ौलिया थाना कुंवरगांव बताया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।

ALSO READ  यूपी में चुनाव से पहले सपा को मिली बड़ी मजबूती, बीजेपी और बसपा छोड़कर कई दिग्गज नेता शामिल

वहीं दूसरा शातिर सागर कुमार वार्ड नंबर-1 कस्बा सखानू थाना अलापुर का रहने वाला है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। तीसरा आरोपी यशपाल सिंह ग्राम खंदक थाना सहसवान जिला बदायूं का रहने वाला है।

पुलिस ने बच्ची प्रभा को उझानी रोड पर नसरुल्लापुर गांव के पास से बरामद किया था।

पुलिस ने बच्ची प्रभा को उझानी रोड पर नसरुल्लापुर गांव के पास से बरामद किया था।

बीफार्मा का छात्र है अमन इस शातिर गैंग के पास से पुलिस टीम ने दो बाइक और 3 तमंचे बरामद किए हैं। 6 कारतूस समेत एक खोखा भी मिला है। अमन बीफार्मा कंपलीट कर चुका है। वह अलापुर रोड पर स्थित एक अस्पताल में नौकरी करता है। उसके पिता गांव के प्रधान हैं।

अमन के पिता समेत एक अन्य व्यक्ति घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि बेटा ऐसी हरकत कर ही नहीं सकता। हालांकि, बाद में जब अमन ने परिजनों के सामने गुनाह कबूला तो वे शांत हो गए।

अब जानें पूरा मामला…

डेढ़ साल की बच्ची प्रभा।

डेढ़ साल की बच्ची प्रभा।

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

थाना उसहैत इलाके के कड्डीनगला गांव में रहने वाले पुष्पेंद्र की डेढ़ साल की बेटी प्रभा का गुरुवार (7 मार्च) दोपहर अपहरण हो गया था। बाइक सवार 2 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले अटैना पुल के पास लगे सीसीटीवी में अपहर्ता बच्ची को ले जाते हुए भी दिखे।

बदमाशों ने पूछा कितने बजे होती है छुट्‌टी बच्ची की मां श्यामा देवी ने बताया- मैं प्राइमरी स्कूल में लगे सरकारी हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी। इस दौरान 2 लोग आए। बाइक खड़ी कर दी। फिर मुझसे पूछा कि इस स्कूल में छुट्टी कितने बजे होती है? हमने बताया- 3 बजे। इस पर उन लोगों ने पूछा कि खुलता कितने बजे है, तो हमने कहा 9 बजे। फिर वे कहने लगे कि तुम यहां क्या कर रही हो, तो हमने कहा कि कपड़े धो रहे हैं। इस पर दोनों ने मुझे धमकाया कि तुम्हारा फोटो खींचकर डालें क्या? इस पर मैं डर गई।

पुलिस ने बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली थी।

पुलिस ने बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली थी।

बदमाशों ने बिटिया को उठाया और भाग गए मां ने बताया- हमारा लल्ला दूसरी ओर खेलता रहा, लेकिन लल्ली हमारे पास आ गई। फिर बदमाशों ने बिटिया को उठाया और बाइक से लेकर चले गए। वे लोग 30-35 साल के लग रहे थे। एक के गाल पर तिल था। दूसरे के बाल माथे तक आ रहे थे। वो लोग बांध पर होते हुए चले गए।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह की जेडीयू से निष्कासन पर बोले तेजस्वी यादव, बताया अपनी भविष्यवाणी सच

एक दिन पहले पुलिस ने बताया था फर्जी मामला वहीं, एक दिन पहले शनिवार को पुलिस ने अपहरण के मामले का फर्जी बताया था। पुलिस के अनुसार, गांव के विरोधियों को फंसाने के लिए परिजनों ने ही साजिश रची। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह के अनुसार, पुलिस अब यह पता लगा रही थी कि अपहरण की साजिश में कौन-कौन शामिल था? कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी।

यह खबर भी पढ़ें…

राजा भैया की पत्नी बोली- मुझे जान का खतरा:दिल्ली में विधायक पति पर FIR करवाई; कहा- कई साल से क्रूरता कर रहे

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी ने दिल्ली में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- राजा भैया पिछले कई साल से उनके साथ क्रूरता कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। मेरी जान को खतरा है। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!