Skip to main content

Naradsamvad

KPL: Sisamau gave a target of 160 runs to JK | KPL: सीसामऊ सुपर किंग्स पहुंची सेमीफाइनल में: TSH ब्लास्टर की लगातार 5वीं हार, कानपुर प्राइम ने 8 विकेट से हराया – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

जीत की खुशी मनाती सीसामऊ सुपर किंग्स।

कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) में रविवार को लीग मैच में सीसामऊ सुपर किंग्स ने जेके कैंट स्पार्टेंस को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। वहीं, दूसरे मुकाबले में TSH ब्लास्टर की लगातार दूसरे 5वीं हार हुई। कानपुर प्राइम इंडियंस की टीम ने ये मैच 8

.

पहले मैच में सीसामऊ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जेके कैंट के गेंदबाज निशांत गौड़ ने सुधांशु चौरसिया (4) को कैच आउट कर सबसे पहले पवेलियन भेजने का काम किया।

सीसामऊ के युवराज पांडेय ने 45 रनों की शानदार पारी खेली।

सीसामऊ के युवराज पांडेय ने 45 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद यशोवर्धन सिंह ने ध्रुव प्रताप सिंह को बिना खाता खोले ही पवेलियन के बाहर भेजा। तीसरा विकेट अभिषेक पांडेय के रूप में गिरा। अभिषेक तोमर की गेंद पर अभिषेक पांडेय भी बिना खाता खोले ही लौट गए। देवाशीष और सौभाग्य मिश्रा 5-5 रन बनाकर मैदान के बाहर चलते बने।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

15वें ओवर में अभिषेक तोमर की गेंद पर सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (66) सत्येंद्र यादव को कैच देकर लौट गए। आखिरी ओवर में रिषभ राजपूत ने चौथी गेंद पर सत्यम पांडेय (29) को बोल्ड किया और अगली ही गेंद पर अंकुर पनवार को भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया। युवराज पांडेय 45 रन और राजा निगम 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

सीसामऊ के ध्रुव प्रताप ने लिए 4 विकेट

सीसामऊ सुपर किंग्स के ध्रुव प्रताप सिंह की गेंदबाजी के आगे जेके कैंट के बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिके नहीं। तीसरे ओवर में किशन सिंह की गेंद पर भव्य तिवारी बिना खाता खोले ही लौट गए। इसके बाद 8वें ओवर में सत्यम पांडेय ने बृजेंद्र (23) को मैदान से चलता किया।

ALSO READ  बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले यूपी में सपा के सहारे ही टिकी है पार्टी

मानिक बेरी (15), अलमाश शौकत (35), अमन चौहान (5), सत्येंद्र यादव (4) पवेलियन लौट गए। इन चारों बल्लेबाजों को ध्रुव प्रताप सिंह ने मैदान से बाहर भेजने का काम किया। 18वें ओवर में अंकुर पनवार ने यशोवर्धन सिंह (33) को कैच आउट किया। इसके बाद किशन सिंह की गेंद पर रिषभ राजपूत (4) भी कैच आउट हो गए। विकास यादव 7 रन और शशांक अवस्थी 3 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरा मुकाबला टीएसएच और कानपुर प्राइम के बीच

कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंद नगर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए टीएसएच ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए। चौथे ओवर में यश दयाल ने ओपनर बल्लेबाज चैतन्य गहलोत (3) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद 5वें यश यादव की गेंद पर शाश्वत भदौरिया(13) कैच आउट हो गए। इसके बाद सतनाम सिंह (22), अभिषेक यादव (10), मुकुल यादव (2) हर्षित सिंह (4), सौरभ दिवाकर (62), हिमांशु (8), शिवम शर्मा (4) पवेलियन लौट गए। दिव्यांश चतुर्वेदी 14 ओर मोहम्मद आकिब 2 रन बनाकर नाबाद रहे। कानपुर प्राइम के गेंदबाज साहुल वर्मा ने 3, यश यादव और कृतज्ञ सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जबाव में उतरी कानपुर प्राइम टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सौर्य सिंह ने 33, फैज अहमद ने 50 रन बनाए। वहीं, सत्यम दीक्षित 13, कृतज्ञ सिंह 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

ALSO READ  मानहानि मामला: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, अदालत सुनाएगी फैसला

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!