Skip to main content

Naradsamvad

Obscenity with a minor returning from school in Lucknow | लखनऊ में स्कूल से लौट रही बच्ची से छेड़छाड़: युवक ने शिकायत करने आए चाचा को पीटा, भीड़ जुटती देख भागा – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ के सहादतगंज में शनिवार को स्कूल से लौट रही छात्रा से युवकों ने अश्लील हरकत की। रास्ते में रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और बदतमीजी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। जिसको देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

.

सआदतगंज के मोअज्जमनगर में रहने वाली 14 साल लड़की शनिवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में स्थानीय लड़कों ने छात्रा को रोककर उसका हाथ पकड़ लिया।

विरोध पर छात्रा से अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा आरोपी की हरकत से चीखने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग जुटने लगे। लोगों को जुटता देख आरोपी भाग निकला।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी

पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़ित के चाचा ने शनिवार देर शाम सआदतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

ALSO READ  अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन मैनेजर हुए थे घायल

किशोरी को घर से उठा ले जाने की धमकी

नाबालिग आरोपियों की हरकत से इतना घबरा गई कि परिजनों को देखकर रोने लगी। उसने मां को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी के बाद छात्रा के चाचा शनिवार शाम आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे थे।

ALSO READ  लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, गैस सिलेंडर लेने जा रहे शख्स की मौत

आरोपी और उसके दो अन्य साथियों ने पीड़िता के चाचा की पिटाई कर दी। इसके जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी को घर से उठा ले जाने की बात कहकर भगा दिया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!