Sunday, December 10, 2023
HomeLatest Newsग्यारह हजार लाइन के करंट से युवक की मौत

ग्यारह हजार लाइन के करंट से युवक की मौत

                                 एडिटर के के शुक्ल नारद संवाद 

रामनगर बाराबंकी।थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत कड़ाकापुर में टेंट लगाने के बाद तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई।जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से करंट से झुलस कर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी मुताबिक रामनगर के कड़ाकापुर निवासी गुड्डू के घर वैवाहिक समारोह के दौरान टेंट लगाने गए ग्राम बनर्की निवासी लाल मोहम्मद उम्र 35 वर्ष तार जोड़ने के दौरान स्पर्शाघात से मौके पर ही मौत हो गई जब लाइट काटी गई तब जाकर छूटे करंट से। जबकि तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े