Friday, April 19, 2024
HomeLatest Newsसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर की प्रेरणा कैंटीन सिर्फ राम भरोसे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर की प्रेरणा कैंटीन सिर्फ राम भरोसे

 

समूह की दो महिलाओं के वाद-विवाद में प्रेरणा कैंटीन में लगा रहता है आए दिन ताला

               

सीएचसी रामनगर की प्रेरणा कैंटीन में लगा ताला

           

 

          एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद

रामनगर बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अस्पताल में आए हुए मरीजों व अस्पताल कर्मचारियों के खान पान के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी देकर प्रेरणा कैंटीन बनाई गई है लेकिन सुचारू रूप से वह चल नहीं रही है।अस्पताल पर गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को ज्यादा दिक्कत हो रही है और अस्पताल में जो इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे हैं उनको भी दिक्कत हो रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में खुशबू के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रेरणा कैंटीन चलाई जा रही थी लेकिन सी एच सी पर मरीजों को ना के बराबर सुविधाएं दी जा रही,आए दिन प्रेरणा कैंटीन बंद रहती है जिससे अस्पताल के कर्मचारियों को बड़ी दिक्कत होती है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया प्रेणना कैंटीन खोलने में खुशबू और वंदना में आपसी वाद विवाद चल रहा है जिसके कारण मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उनको समय पर चाय नाश्ता भोजन इत्यादि नहीं पहुंच रहा। इस समय कैंटीन खोलने न खुशबू आती है और ना ही बंदना आती है। अस्पताल के लोगों का कहना है खुशबू ने बंदना को गाली गलौज करके कैंटीन से भगा दिया अब प्रेरणा कैंटीन सिर्फ राम भरोसे ही चल रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर हेमंत गुप्ता ने बताया की हमने खंड विकास अधिकारी रामनगर अमित त्रिपाठी को चिट्ठी भिजवा कर अवगत कराया है।जल्द ही किसी तीसरे पर्सन को प्रेरणा कैंटीन संचालित करने का आदेश दिया जाएगा।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े