Thursday, April 25, 2024
HomeLatest Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ

 

       

     वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद

रामनगर/ बाराबंकी।पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा बिंदौरा परसपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने गाय माता को माला पहनाकर एवं गुड़ चना खिलाकर किया।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि समाज में गाय को माता का दर्जा दिया गया जिस घर आंगन में गौ माता पाली जाती है वहां कभी दरिद्रता नहीं आती। परिवार संपन्न और निरोगी रहता है। गौ सेवा सबसे पुनीत कार्य है सभी को गाय अवश्य पालना चाहिए।

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने अफसोस जताते हुए कहा कि गाय जब दूध देना बंद कर देती है तो लोग उसे छोड़ देते हैं यह कृत्य घोर पाप की श्रेणी में आता है ऐसा लोगों को नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा भी गौ पालको को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है।

उपस्थित जन समुदाय से अपील करते हुए मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कहा कि आरोग्य शिविर में चिकित्सकों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आप सभी लोग गाय भैंस की जांचे करवा कर चिकित्सा सुविधा का लाभ ले। आरोग्य मेले में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरजीत कुमार सचान पशु चिकित्सा अधिकारी सूरतगंज डॉ वसंत राव पशु चिकित्सा अधिकारी त्रिलोकपुर डॉक्टर संजीव चौधरी पशु चिकित्सा अधिकारी हेतमापुर डॉ गुलाब चंद यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप यादव गुड्डू दीक्षित पवन तिवारी सुनील सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े