Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेवा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने किया जलाभिषेक

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने मंगलवार को सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचने पर रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने डॉ. राजभर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद वह गर्भगृह मंदिर पहुंचे, जहां पंडित मयंक शास्त्री एवं बाबा आदित्यनाथ के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। डॉ. राजभर ने भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह अत्यंत दिव्य एवं आध्यात्मिक स्थल है, जहां आकर अलौकिक धार्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोधेश्वर महादेव धाम का भव्य कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।उन्होंने भगवान लोधेश्वर महादेव से क्षेत्र सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, प्रधान अम्बरीष चतुर्वेदी, प्रधान राजेश अवस्थी, भुल्लन बीडीसी, राजेश त्रिवेदी, अखिलेश पांडे सहित सुभासपा एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1257822
Total Visitors
error: Content is protected !!