Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

SRMU का मेगा दीक्षांत समारोह 22 जुलाई को, 7,519 छात्रों को मिलेगी डिग्री !

SRMU में दीक्षांत का जश्न, हजारों छात्रों को मिलेगा सम्मान !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी: श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) 22 जुलाई को भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित करेगी। कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे होगा।

इस वर्ष 7,519 मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। 405 विद्यार्थियों को पदक मिलेंगे, जिनमें 232 स्वर्ण और 165 रजत पदक शामिल हैं। 8 सर्वोच्च पदक भी दिए जाएंगे, जिनमें सभी कुलाधिपति और प्रति-कुलाधिपति पदक छात्राओं को मिलेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. भूषण पटवर्धन (कुलाधिपति, डेक्कन कॉलेज, पुणे) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राजदूत एवं टोरंटो के पूर्व महावाणिज्यदूत अखिलेश मिश्रा शामिल होंगे।

कुलपति प्रो. डॉ. विजय तिवारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह केवल उपाधि वितरण नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321224
Total Visitors
error: Content is protected !!