बाराबंकी के सिरौली गौसपुर स्थित बरौलिया में पवन कुमार नामक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से करीब दो घंटे पहले ही अपनी दुकान खोली थी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव को देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर बदोसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाल रही है।