रिपोर्ट/संदीप शुक्ला
महादेवा (बाराबंकी)। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। ग्राम लोधौरा के प्रधान अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन की ओर से लोधेश्वर महादेव के रामलीला मैदान स्थित शिव ट्रेडर्स परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अनिल शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।भंडारे में सब्जी, पूड़ी, बूंदी, शरबत और छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण व्यवस्था में अनुभव तिवारी, शिवम, शक्ति, मनोज अवस्थी, मनोज वर्मा, सतीश यादव, अजय अवस्थी, निखिल द्विवेदी और दीपू सहित अन्य लोग सहयोग करते रहे।भंडारे में सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष सिंह, अनिल अवस्थी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज वर्मा, ग्राम पंचायत सदस्यों समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए।वहीं, मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर बजरंगबली मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद अर्पित किया। पंडित कारण अवस्थी ने विशेष श्रृंगार और अनुष्ठान के साथ महाआरती संपन्न कराई।इधर, पट्टी गांव में परमेश्वर यादव और उनके परिवार की ओर से सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक आयोजन और भंडारों की धूम रही। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बनाते रहे।






























