Naradsamvad

[post-views]

खड़ी बस से टकराई तेज रफ्तार थार, चालक घायल !

सफदरगंज चौराहे पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल किया गया रेफर !

ब्यूरो रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी।

बाराबंकी :- जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सफदरगंज चौराहे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में थार चालक घायल हो गया, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार बिहार के खगड़िया निवासी करीब 40 वर्षीय राम वर्मा पुत्र रंजीत वर्मा दिल्ली से अपने गृह जनपद जा रहे थे। रविवार शाम करीब 4 बजे सफदरगंज चौराहे के पास उनकी थार अचानक अनियंत्रित हो गई और चौराहे पर खड़ी एक बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल राम वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि घायल राम वर्मा ने निजी अस्पताल में उपचार कराने की इच्छा जताई और वहीं इलाज कराने की बात कही।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1144525
Total Visitors
error: Content is protected !!