रिपोर्ट/विवेक शुक्ला


रामनगर बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। महादेवा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।कार्यक्रम का आयोजन चरैवेति फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार केपी तिवारी के संयोजन में किया गया। योगाचार्य अखिलेश पांडेय एवं गजानन प्रसाद शुक्ला के निर्देशन में योग गुरु रवि प्रकाश ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।मुख्य अतिथि प्रदेश राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, महिला मोर्चा जिला मंत्री कल्पना तिवारी, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, भाजपा नेत्री अलका मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र, प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवप्रकाश अवस्थी, बार महामंत्री कमलापति तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नयन तिवारी, एसडीएम आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व योग प्रेमी मौजूद रहे।उधर, रामनगर पीजी कॉलेज में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।
































