Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा !

2788 अभ्यर्थी आठ परीक्षा केंद्रों पर हुए शामिल, सीआरपीएफ और एसटीएफ की टीमों ने संभाला मोर्चा !

ब्यूरो रिपोर्ट : राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी :- जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 2788 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान मेटल डिटेक्टर और विशेष स्कैनिंग उपकरणों की सहायता से अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई।

परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। केंद्रों के बाहर #पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई, जबकि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों, फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई।

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस, प्रशासन, सीआरपीएफ और एसटीएफ की टीमें पूरी तरह सतर्क रहीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अनियमितता को समय रहते रोका जा सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1144524
Total Visitors
error: Content is protected !!