रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामनगर बाराबंकी। महमूदाबाद स्थित संकटादेवी मंदिर के समीप रविवार को ब्लू बर्ड कैफे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर कैफे का उद्घाटन किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की शुरुआत में महासभा के सीतापुर जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल एवं विद्यासागर पांडेय का माल्यार्पण कर और बुके भेंट कर स्वागत किया।उद्घाटन के बाद दीपक सिंह सरल ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने ब्लू बर्ड कैफे की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर अनुज जैन, रवि प्रकाश सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, जय वर्मा, नीरज वर्मा, डॉ. रजनीश पटेल, मोहित सिंह, भोला सिंह और राजनारायण वर्मा समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं युवा मौजूद रहे। सभी ने नए कैफे के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए संचालक को बधाई दी।































