Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ अग्निकांड : बाराबंकी के दो युवाओं की गई जान

रिपोर्ट:- नारद संवाद

 

बाराबंकी:-  लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की चपेट में आकर बाराबंकी के दो युवाओं की मौत हो गई। मृतकों में एक फतेहपुर क्षेत्र का निवासी था, जबकि दूसरा शहर के लखपेड़ाबाग का रहने वाला था।

जान गंवाने वालों में 22 वर्षीय अम्मार भी शामिल है, जो पिछले दो वर्षों से लखनऊ में गेम ग्राफिक डिजाइनर के रूप में कार्य कर रहा था। देर रात परिजन शव लेकर बाराबंकी पहुंचे, जहां परिवार में कोहराम मच गया।

यह हादसा केवल लखनऊ नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। हर हादसे के बाद मॉक ड्रिल और निर्देश जारी होते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा मानकों का पालन कितना हो रहा है, यह बड़ा सवाल है।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1154783
Total Visitors
error: Content is protected !!