Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में 2100 दीपों से जगमगाया लोधेश्वर मंदिर परिसर, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

ब्यूरो रिपोर्ट/के के शुक्ल /चंद्रोदय अवस्थी

Ad image

रामनगर बाराबंकी।तहसील रामनगर के उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के अवसर पर सोमवार की शाम भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार शाम करीब 6 बजे पूर्व विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी एवं आदर्श नगर पंचायत रामनगर के अध्यक्ष रामशरण पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में 2100 दीप जलाकर छोटी दीपावली मनाई गई। हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर दीपदान किया। दीपों की झिलमिल रोशनी से पूरा मंदिर क्षेत्र जगमगाता हुआ अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, मानो स्वयं भगवान शिव का आशीर्वाद वहां उतर आया हो।

इस अवसर पर समाजसेवी रविकांत पांडे, पवन ओझा, ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी, भाजपा नेता अनिल अवस्थी, चंद्रोदय अवस्थी, प्रखर अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, गोलू सिंह, सोनू गुप्ता, राजेश अवस्थी, चंदन मिश्रा, दिनेश शुक्ला, अभिनव अवस्थी, पुजारी आदित्यनाथ तिवारी, अजय गुप्ता, शिवा पांडे, मनोज वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे तथा महादेवा चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे अपनी पुलिस टीम के साथ सक्रिय रहे। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे श्रद्धालुओं ने शांति और उल्लास के माहौल में दीपोत्सव का आनंद लिया।

छोटी दीपावली के इस अवसर पर श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर का दृश्य 2100 दीपों की रोशनी में नहाया हुआ भक्तिमय वातावरण प्रस्तुत कर रहा था। हर ओर “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

ALSO READ  बाराबंकी: नियमों की अनदेखी पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, शिव आयुर्वेदिक सेंटर दोबारा सील
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!