Skip to main content

Naradsamvad

5100 दीपों से जगमगाया महादेवा का अभरन सरोवर

Vivek Shukla
1 Min Read

 

Ad image

रामनगर बाराबंकी।धनतेरस के उपलक्ष्य में तहसील प्रशासन द्वारा महादेवा में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने शिवलिंग पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद तहसीलदार विपुल कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने राजस्व व पुलिस कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ अभरन सरोवर पर 51 सौ दीपक जलाएं। आगामी महोत्सव 2025 के मद्देनजर सेल्फी पॉइंट पर आई लव महादेवा महोत्सव नाम का लोगों दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहा सरोवर की भव्यता देखने के लिए आए हुए तमाम नवयुवक सेल्फियां लेते नजर आए। अभरण सरोवर के चारों तरफ जगमगाती दीपकों के सौंदर्य को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुटी रही। इस कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान करने के लिए यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर की छात्राएं एवं एनसीसी कैडेटो के साथ राजस्वकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। इस मौक़े पर बीडीओ जितेंद्र कुमार एडीओ पंचायत अभिनव सिंह एडीओ एजी डॉ दलबीर सिंह एडीओ आई एसबी जयराम वाल्मीकि ग्राम प्रधान राजन तिवारी व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि कांत पांडेय सहित भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
ALSO READ  चक्रवात अर्नब के तट पर पहुंचने की संभावना, गूगल ट्रेंड्स पर देशभर में बढ़ी सर्च
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!