Naradsamvad

[post-views]

फर्रुखाबाद का गौरव: दिल्ली के ISKCON Creator Summit 2025 में सम्मानित हुए रवि प्रकाश गुप्ता

फर्रुखाबाद – देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ISKCON Creator Summit 2025 में फर्रुखाबाद के युवा इंस्टाग्राम क्रिएटर रवि प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। उनकी इंस्टाग्राम आईडी Farrukhabad_wale_bhaiya पर 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

रवि प्रकाश गुप्ता अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स—Instagram और Facebook—के माध्यम से न केवल लाखों लोगों को भक्ति और सकारात्मकता से जोड़ते हैं, बल्कि फर्रुखाबाद शहर की संस्कृति और पहचान को भी देशभर में प्रमोट कर रहे हैं।

इस भव्य कार्यक्रम में पूरे देश से केवल 500 नामी-गिरामी यूट्यूबर्स और क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया था। इनमें मनोज दे, विवेक बिंद्रा, सोनू शर्मा, खान सर, अमरेश शर्मा, कुलदीप सिंह, मुकुल देव जैसी जानी-मानी हस्तियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री भी मौजूद रहीं।

रवि प्रकाश को इससे पहले भी कई बार फर्रुखाबाद शहर में सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन दिल्ली जैसे बड़े मंच पर सम्मानित होना न सिर्फ़ उनके लिए, बल्कि पूरे फर्रुखाबाद के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि साबित करती है कि अगर लगन और मेहनत हो तो छोटे शहर से भी बड़ा नाम बनाया जा सकता है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

495053
Total Visitors
error: Content is protected !!