Skip to main content

Naradsamvad

गुरु पूर्णिमा पर हनुमंत वाटिका आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

रामसनेहीघाट बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के गाजीपुर स्थित कल्याणी नदी तट पर बने हनुमंत वाटिका आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बस्ती, अयोध्या, सीतापुर, लखनऊ, मलिहाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु आश्रम पहुंचे।श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरु का पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पित की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आश्रम परिसर दिनभर भक्ति गीतों और गुरु वंदना से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने दर्शन, पूजन और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की। पूरे दिन आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

ALSO READ  यूपी की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू नाम गायब, सीएम योगी ने जताई गंभीर चिंता
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!