Naradsamvad

[post-views]

अमृत भारत एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, गेट पर खड़े होकर कर रहा था सफर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। आनंद विहार-अमृत भारत एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे बिहार के एक युवक की बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे युवक का सिर किसी बाहरी वस्तु से टकरा गया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात आनंद विहार-अमृत भारत एक्सप्रेस बुढ़वल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के गेट पर खड़े 19 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र सुदीस महतो निवासी थाना पकड़ी दयाल, जिला पूर्वी चंपारण बिहार का सिर किसी बाहरी वस्तु से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक का सिर गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया और वह ट्रेन से नीचे जा गिरा।घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन रुकवाकर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें मिले रेलवे टिकट व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई।मृतक के साथ यात्रा कर रहे उसके गांव के साथी जयराम महतो ने पुलिस को बताया कि दोनों रोजगार के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। यात्रा के दौरान अवनीश ट्रेन के गेट पर खड़ा था, तभी यह हादसा हो गया।आरपीएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1277139
Total Visitors
error: Content is protected !!