Naradsamvad

[post-views]

दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के ओरीलालपुरवा निवासी रामसेवक (62) पुत्र गुरु प्रसाद अपनी 17 वर्षीय पुत्री निशा के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहे थे। सरसवां पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर रामस्वरूपपुरवा निवासी राजेश (25) पुत्र मिर्ती तथा अतुल पुत्र रामसनेही सवार थे, से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने निशा समेत तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं रामसेवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।रामसेवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1277047
Total Visitors
error: Content is protected !!