Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: श्रावण माह में सड़क किनारे मांस बिक्री पर रोक की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी) :- पवित्र श्रावण मास के मद्देनज़र सड़क किनारे खुलेआम मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को ज्ञापन सौंपा।

जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहे श्रावण मास के दौरान मांस और मांसाहार की खुलेआम बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्रावण माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना, व्रत और कांवड़ यात्रा करते हैं। ऐसे में सड़कों के किनारे खुलेआम मांस की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से यह भी मांग की गई कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि धार्मिक माहौल बना रहे और किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर धनलाल रावत, अरविंद तिवारी, उत्कृष्ट तिवारी, प्रकाश, रोहित धीमान, दीपक मिश्रा और संदीप मौर्य सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1338689
Total Visitors
error: Content is protected !!