Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी: राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में फलदार पौधों का रोपण !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

रामनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी:- राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में तथा निवर्तमान संयोजक अवध क्षेत्र भाजपा मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारती विद्या मंदिर परिसर से हुई, जहां प्रबंधक सतीश शुक्ला की देखरेख में काजू और लीची के पौधे लगाए गए। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार संत कुमार उपाध्याय के बगीचे में अखरोट और लीची के पौधों का रोपण किया गया। सूरतगंज पिपरी में वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर पांडेय की देखरेख में पीपल का पौधा लगाया गया।

बसंतपुर में प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं कवि जगन्नाथ निर्दोष के मार्गदर्शन में पकरिया का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम में महादेव मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित सिंह, महेश तिवारी, अभिषेक वर्मा, शुभांशु वर्मा, योगेंद्र गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव, एन. के. तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

ALSO READ  यूपी की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू नाम गायब, सीएम योगी ने जताई गंभीर चिंता
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!