Naradsamvad

[post-views]

एसआरएमयू में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन !

ईपीएफओ ने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी !

रिपोर्ट: राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी(लखनऊ), :- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा सोमवार को श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) परिसर में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को ईपीएफओ की सेवाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा, वित्त अधिकारी राकेश जायसवाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं ईपीएफओ, क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की ओर से आशीष कुमार (क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II), सुमित सोनी (जिला नोडल अधिकारी) तथा दीपशी गुप्ता (सहायक कार्मिक) ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष कुमार ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 एवं विश्वास योजना-2026 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना और रोजगार को बढ़ावा देना है। सुमित सोनी ने UMANG ऐप के माध्यम से UAN आवंटन, सक्रियकरण, KYC अपडेट तथा ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया, जिससे प्रतिभागियों को डिजिटल सेवाओं की उपयोगिता समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि योजना, कर्मचारी पेंशन योजना एवं कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (EDLI) सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कर्मचारियों और नियोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ईपीएफओ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1280755
Total Visitors
error: Content is protected !!