Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
गांधी जयंती के अवसर पर बदोसराय पुलिस की मानवीय पहल मरकामऊ में बच्चों को बांटे फल और बिस्कुट* ! 65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन !
[post-views]

भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीइन्द्रध्वज महामंडल विधान संपन्न

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला।

Ad image

रामनगर बाराबंकी। कस्बा गणेशपुर स्थित जैन मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीइन्द्रध्वज महामंडल विधान पूजा का समापन बुधवार को भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। आयोजक श्रवण कुमार जैन के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर रैली बाजार, मीतपुर झाला, लकड़ी मंडी और फिरोजपुर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।फूलों से सजे रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा, पालकी यात्रा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और हाथी की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान महावीर स्वामी का स्वागत किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।इस अवसर पर प्रवीण अवस्थी, चंद्र प्रकाश मिश्र, भोला रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन में श्रवण कुमार जैन, मधु जैन, धर्मेंद्र जैन, चंद्र कुमार जैन, अंकुर जैन, विवेक जैन, रवि जैन, नवीन जैन समेत जैन समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1509226
Total Visitors
error: Content is protected !!