Naradsamvad

[post-views]

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल।

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )
जनपद में  देर रात सड़क दुर्घटना में दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया यहाँ प्राथमिक उपचार देकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी रवि बृहस्पतिवार को देररात बाइक से घर आ रहे थे। तभी नगर के दौरान द रेनेसां स्कूल के पास थाना पुवायां के गांव खिरिया निवासी अमन की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालक घायल हो गए पुलिस ने घायल अवस्था में इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया।
वही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

836859
Total Visitors
error: Content is protected !!