Naradsamvad

[post-views]

**नशीला लड्डू खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार**

रिपोर्ट – रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर,कांट – नशीला लड्डू खिलाकर नाबालिग लड़की से चार साल तक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में कांट पुलिस ने आरोपी तंजीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कांट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह किराने की दुकान चलाती है। चार मई की रात करीब आठ बजे आरोपी तंजीम ने उसकी बेटी का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गया। बाद में किशोरी ने मां को बताया कि दसवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान तंजीम ने उसे नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इनके जरिए ब्लैकमेल कर वह चार साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फोटो-वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे और 20 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी उसने बरेली मोड़ पर एक कैफे के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस जांच में पीड़िता के शैक्षिक अभिलेखों से पता चला कि घटना के समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। इसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नखासा बाजार रावतपुर रोड पर तंजीम को धर दबोचा। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया और मामले की जांच तेज कर दी है। क्षेत्र में इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

643210
Total Visitors
error: Content is protected !!